जिले में 185 केंद्रों पर बुधवार से की जायेगी धान खरीद, प्रशासन ने पूरी की तैयारी, परेशानी होने पर किसान कॉल सेंटर पर कर सकते हैं शिकायत
कई केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में खरीदे जाएंगे धान
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- जिले में एक नवंबर से किसानों से धान खरीद की शुरुआत की जाएगी। शासन ने इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। 185 क्रय केन्द्रों पर किसानों से 2 लाख 85 हजार मैट्रिक टन धान खरीद की जाएगी। सभी केन्द्रों पर पर किसानों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय, बैठने एवं छांव की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही धान खरीद के दौरान पारदर्शिता रखने के लिए कई केंद्रों पर सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है। सरकारी केन्द्रों पर धान को बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला स्तर पर कॉल सेंटर की व्यवस्था की गई है। जहां किसान अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि धान खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी इसके साथ ही जिन किसानों के धान की खरीद की जाएगी उनसे कॉल सेंटर के जरिए फीडबैक भी लिया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हुई है ताकि उसका जल्द से जल्द निदान किया जा सके। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने खेत की पराली ना जलाएं पराली जलाने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं जिसको रोकना में वह अपना सहयोग दें।
सदर तहसील में सबसे अधिक 98 धान क्रय केन्द्र
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि हर ब्लाक में जरूरत के हिसाब से क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र में 98, निचलौल क्षेत्र में 32, फरेंदा क्षेत्र में 24, नौतनवा क्षेत्र में 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 34, पीसीएफ के 61, पीसीयू के 66, यूपीएसएस के 19 व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र है। पिछले वर्ष 174 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसबार आठ क्रय केन्द्र बढ़ाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और बढ़ाए जा सकते हैं।
पिछले साल 92.2 फीसदी हुई थी खरीद
जनपद में 2022 में रिकार्ड धान खरीद हुई है। किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद लक्ष्य 285000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 262220 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। खरीद के लिए 174 क्रय केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 51661 किसानों ने धान बेचा था। इस पर धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने में अंदेशा जताया जा रहा है। इसके पीछे धान की फसल अच्छी नहीं होने की वजह बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची